Latest news
सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार व आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण को लेकर सीएम ने की समीक्षा बैठक मुख्य सचिव ने कुंभ से संबंधित कार्यों के शासनादेश शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश “गौ सम्मान आह्वान अभियान” के तहत पीएम, राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं सीएम को सौंपा गया ज्ञापन एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा फोकस जनता दरबार में छलका बुजुर्ग का दर्द, पुत्र-पुत्रबधू पर उत्पीड़न का आरोप, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम में का... आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्तीय साक्षरता शिविर का दौरा किया मुख्य सचिव ने की स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की समीक्षा मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा के लिए एलपीजी आपूर्ति शतप्रतिशत बनाए रखने का किया अनुरोध विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की तैयारियों को लेकर स्पीकर ने ली बैठक

[t4b-ticker]

Tuesday, April 28, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारघाटी में पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फंूका

केदारघाटी में पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में पाकिस्तान का पुतला फंूका

रुद्रप्रयाग। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में केदारघाटी के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर जमकर विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम की घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारने की मांग की। इसके अलावा केदारघाटी के लोगों ने उत्तराखंड चारधाम यात्रा में भी बाहरी समुदाय के लोगों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाहरी समुदाय के लोगों से उत्तराखंड के चारों धामों को भी खतरा पैदा हो गया है।
गुरुवार को केदारघाटी के गुप्तकाशी में पहलगाम में हुई घटना के विरोध में गौ रक्षा विभाग, भैरव सेना, बजरंग सेना संगठन रुद्रप्रयाग के अलावा केदारघाटी के स्थानीय लोगों और अन्य सामाजिक संगठनों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने इतने बड़े जघन्य अपराध को अंजाम दिया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने धर्म पूछकर निर्दाेश लोगों को गोलियां मारी है। यह एक कायराना हरकत है और किसी भी हाल में ऐसे कायर लोगों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वाले आतंकवादियों और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जो बाहरी समुदाय के लोग उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में कारोबार या अन्य कार्य करने आ रहे हैं। उन पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगना चाहिए। इनका कुछ भरोसा नहीं है और यह किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि केदारघाटी में गैर हिंदुओं की तादाद बढ़ रही है। केदारनाथ धाम की यात्रा में रोजगार को लेकर गैर हिंदुओं की बढ़ती संख्या भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है। कुछ लोगों के गैर हिंदुओं को शरण देने से आज स्थिति खराब हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments