Latest news
शासकीय विद्यालयों में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के मुख्य सचिव ने दिए निर्देश एक क्लिक में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना प... नकली पीए और ठगी प्रकरण कांग्रेस की आपसी खींचतान का नतीजाः चैहान हिमाद्रि आइस रिंक की प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून-मसूरी मार्ग पर नए डबल लेन पुल का शिलान्यास, 12.17 करोड़ से होगा निर्माण 30 मई तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी अनिवार्य, “मेरा ई-केवाईसी” ऐप से घर बैठे पूरी करें प्रक्रिया उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र मुख्य सचिव ने की प्रदेश के रोपवे प्रोजेक्ट की समीक्षा महाराज ने 383.56 लाख की लागत के चन्दरनगर नाले के भूमिगत कार्य का किया लोकार्पण मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुंभ मेले के निर्माण कार्यों की समीक्षा की, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया ज...

[t4b-ticker]

Thursday, May 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अतिरिक्त वैली ब्रिज निर्माण के दिए निर्देश

मसूरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए देहरादून मसूरी मार्ग पर स्थित वैली ब्रिज के संबंध में वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रस्तावित नए पुल के निर्माण से पूर्व अस्थायी वैली ब्रिज के निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से पर्यटन सीजन प्रारंभ होने जा रहा है, ऐसे में देहरादून मसूरी मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। इसलिए समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए शीघ्र ही एक अतिरिक्त टेंपरेरी वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ करें, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर डीएफओ मसूरी अमित कंवर एवं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments