Latest news
सिटी बस ने छह लोगों को कुचला, हालत गंभीर, ड्राइवर को आया हार्टअटैक मसूरी नगर पालिका कार्यालय को ई-मेल से मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम का सख्त रुख कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरणः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई रोपवे डेवलपमेंट निदेशक मंडल की बैठक कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया सड़क का शिलान्यास मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूचीः डी... मंत्री खजान दास ने वर्षाकाल में सम्भावित समस्याओं से निपटने की तैयारियों को लेकर ली बैठक शिकायत-बहुल क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेहीः डीएम मैक्स हॉस्पिटल ने 23 वर्षीय युवक के कटे पैर को सफलतापूर्वक दोबारा जोड़ा

[t4b-ticker]

Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तराखण्डक्यूआरटी टीम ने एलपीजी गैस की मांग और आपूर्ति गतिविधियां देखी

क्यूआरटी टीम ने एलपीजी गैस की मांग और आपूर्ति गतिविधियां देखी

देहरादून। एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीम गठित की गई है। क्यूआरटी टीम आज क्षेत्रवार गैस एजेंसियों के निरीक्षण करते हुए एलपीजी गैस की मांग, आपूर्ति आदि सभी गतिविधियों देखी।
जिला प्रशासन द्वारा प्रसारित 1077, 0135-2626066, 2726066 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 के माध्यम से कुल 12 शिकायतें एलपीजी गैस की आपूर्ति के सम्बन्ध में दर्ज हुई है, वही कंट्रोलरूम में मौजूद जिला खाद्य पूर्ति विभाग, देहरादून में एलपीजी गैस की आपूर्ति, सिलेंडर उपलब्धता या अन्य किसी प्रकार की समस्या को लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज लगभग 15118 अधिक उपभोक्ताओं को घरेलू तथा 369 उपभोक्ताओं को व्यवसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 88 हजार के लगभग बैकलॉग है। एलपीजी का घरेलू 42334 तथा व्यवसायिक का 1535 स्टॉक उपलब्ध है। बैकलॉग का कारण पिछलें दिनों 03 दिन जब बुंकिग सॉफ्टवेयर में क्राईसिस आ गई थी तो मैन्युअल रजिस्टर में अंकन कर उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई, जिसकी लगभग 25 से अधिक की एन्ट्री साफ्टवेयर पर अद्यतन की जा रही है। घरेलू के साथ ही व्यवसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर का लोड निंरतर बढाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments