Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डखनन सामग्री से भरे ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

खनन सामग्री से भरे ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

हरिद्वार। खनन सामग्री से भरे एक डम्पर ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिजनो के साथ हंगामा करते हुए डम्पर पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ डाले। वही सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खनन सामग्री से भरे डम्पर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत का ताजा मामला धर्मनगरी हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र के दादूवास रोड का है। मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानुवास में दादूवास रोड में एक डंपर खनन सामग्री भरकर आ रहा था तभी उस डंपर ने बाइक सवार 35 वर्षीय परीक्षित पुत्र महिपाल निवासी मानुवास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और डंपर में तोड़फोड़ का प्रयास किया और पथराव करते हुए उसके शीशे फोड़ दिए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला शांत कराया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments