Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डखसरा और रूबेला उन्मूलन के लिए जिले में 3 तीन चरणों में...

खसरा और रूबेला उन्मूलन के लिए जिले में 3 तीन चरणों में चलेगा अभियान

देहरादून। खसरा और रूबेला उन्मूलन अभियान-2026 को लेकर अपर जिलाधिकारी (एफआर) के.के मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को एन.आई.सी. सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें खसरा रूबेला उन्मूलन अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा ने अवगत कराया कि जिला टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य जिले से 2026 तक खसरा और रूबेला का उन्मूलन किया जाना हैं। इस अभियान के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार द्वारा रोड मैप तैयार किया है। जिसमें 05 वर्ष की आयु तक के बच्चों को जो खसरा और रूबेला वैक्सीन से अप्रतिरक्षित है, उनका टीकाकरण किया जाएगा। साथ ही समुदाय में ऐसे रोगियों की पहचान एवं उपचार किया जाएगा, जिनको बुखार के साथ लाल चकत्ते वाले दाने हो।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ0 दिनेश चौहान ने बताया कि खसरा और रूबेला वैक्सीन बच्चों को जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखती हैं। साथ ही बच्चों को खसरे से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे-दस्त, निमोनिया, बच्चों के प्रतिरोधक क्षमता में कमी आदि से सुरक्षा चक्र तैयार करती है। खसरा और रूबेला उन्मूलन का लक्ष्य प्राप्त किए जाने हेतु जिले में तीन चरणों में विशेष टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया जाएगा। पहले चरण दिनांक 21 जुलाई से 31 जुलाई, 2025 तक, दूसरे चरण दिनांक 19 अगस्त, 2025 से 29 अगस्त, 2025 तक एवं तीसरे चरण दिनांक 18 सितम्बर, 2025 से 29 सितम्बर, 2025 तक आयोजित किया जाएगा। विशेष टीकाकरण सप्ताह में नियमित टीकाकरण से वंचित सभी लाभार्थियों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। जिला टास्क फोर्स की बैठक में सहयोगी विभागों, समस्त चिकित्सालयों से चिकित्सा अधिकारी/ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments