Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डगहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

देहरादून। चकराता में लालपुल के पास एक कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पांच लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ एवं स्थानीय पुलिस सभी घायलों को खाई से निकालकर हॉस्पिटल भेजा। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई हैं।
गौर हो कि देहरादून जिले के चकराता में लालपुल के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर खाई में गिर गई। सड़क हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने 112 के माध्यम से पुलिस-प्रशासन को दी। जिसके बाद एसडीआरएफ चकराता से उप निरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम को सड़क से लगभग 35 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई कार मिली। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
सहिया पुलिस चैकी प्रभारी संदीप पंवार के मुताबिक कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे। लालपुल के समीप कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी, जिसमें पांच लोग सवार थे। सभी घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है। रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर सभी घायलों तक पहुंच बनाई गई तथा कड़ी मशक्कत के बाद सभी पांचों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु अस्पताल भेज दिया गया। वाहन में कुल 5 व्यक्ति जिसमें 3 पुरुष एवं 02 महिलाएं सवार थे। दुर्घटना में 02 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 3 व्यक्ति सामान्य चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर हुमा परवीन ने बताया कि चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments