Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगुरूवार को हुए दो हादसों में दम्पत्ति सहित गई तीन की जान

गुरूवार को हुए दो हादसों में दम्पत्ति सहित गई तीन की जान

देहरादून। उधम सिंह नगर व देहरादून में हुए दो हादसों में दम्पत्ति सहित तीन लोगों की मौत हो गई। खटीमा में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग दम्पत्ति की मौत हो गई गुरूवार बुजुर्ग दत्पत्ति सुबह रिश्तेदारी में जा रहे थे खटीमा में पीलीभीत रोड मंडी समिति के पीछे पति पत्नी ट्रेन की चपेट में आ गई तथा देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब नुंनावाला, भानियावाला के पास यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से भिड़ गई। तेज टक्कर के कारण बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

खटीमा में ट्रेन की चपेट में आने से दंपति की मौत, परिवार में छाया मातम
खटीमा। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा पीलीभीत रोड मंडी समिति के पीछे पति पत्नी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। खटीमा कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय खटीमा भेजा। हादसे के बाद रेलवे पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना सुबह के समय की बताई जा रही है, दंपति घर से सतना रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे।
खटीमा शिव कॉलोनी निवासी मृतक राम दत्त ग्रीफ में कार्यरत थे, वर्तमान में जम्मू कश्मीर में पोस्टेड थे। सुबह वो पत्नी के साथ अपने घर से सतना रिश्तेदारी में जा रहे थे। इस दौरान पीलीभीत से आ रही ट्रेन को चपेट में आने से दोनों पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक राम दत्त की पत्नी मृतक नंदा देवी ग्रहणी थी।
घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को खटीमा उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम की के लिए भेजा है। मंडी समिति के पीछे शॉट रास्ते से जाने के दौरान दोनों घटना में हताहत हो गए। मृतक रामदत्त के भतीजे किशोर जोशी ने बताया कि उनके चाचा रामदत्त (उम्र 58 वर्ष) जो वर्तमान में ग्रीफ में जम्मू कश्मीर में कार्यरत थे, छुट्टी पर घर आए हुए थे।
सुबह के समय वो पत्नी नंदा देवी (उम्र 53 वर्ष) के साथ घर शिव कॉलोनी खटीमा से सतना जा रहे थे। दोनों मंडी समिति खटीमा के पीछे पीलीभीत से टनकपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक दंपत्ति का एक बेटा प्रकाश चंद्र जोशी (उम्र 35 वर्ष) है। वहीं दोनों अपने पीछे नाती पोते समेत भरा पूरा परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
वहीं घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। मृतक रामदत्त जहां पांच दिन पहले ही 15 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। शॉट रास्ते से जाने के दौरान दोनों को जाने से हाथ धोना पड़ा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद शिव कॉलोनी क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना 112 पर मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

यात्रियों से भरी वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राले से टकराई, हादसे में चालक की मौत
दिल्ली से देहरादून आ रही थी वॉल्वो बस, परिचालक घायल
देहरादून।देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जब नुंनावाला, भानियावाला के पास यात्रियों से भरी एक वॉल्वो बस अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राले से भिड़ गई। तेज टक्कर के कारण बस चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू शुरू किया गया, जिसके तहत क्षतिग्रस्त बस में फंसे चालक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 5ः30 बजे हुई, जब दिल्ली से देहरादून आ रही वॉल्वो बस नुंनावाला गुरुद्वारा के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रैक्टर-ट्राले से जा टकराई। हादसे में चालक के अलावा परिचालक भी घायल हुआ, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों ने बस चालक को मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल ने बताया कि हादसे में बस के सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। मृतक चालक की पहचान योगेंद्र (52) पुत्र ओमशरण निवासी पटला, थाना मोदी नगर (गाजियाबाद) के रूप में हुई है, जबकि घायल परिचालक का नाम दिलशान (32) पुत्र इंसाफ निवासी आरिफपुर, थाना बाबूगढ़ जिला हापुड़, उत्तर प्रदेश बताया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और ट्रैक्टर ट्राले सहित दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments