Latest news
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर ने देहरादून में ‘जीएसटी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्र... मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड सरकार के लिए जा रहे फैसले देश के लिए बन रहे...

उत्तराखंड सरकार के लिए जा रहे फैसले देश के लिए बन रहे नजीरः धामी

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। तराई के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में उन्होंने जनपद में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जनता को बताया। सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश चौतरफा विकास कर रहा है। उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए जा रहे फैसले देश के लिए नजीर बन रहे हैं।
गौर हो कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरूवार को रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान भाजपा संगठन के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में आयोजित तराई के संस्थापक सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इससे पूर्व उन्होंने तराई के संस्थापक राम सुमेर शुक्ल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद उन्होंने शिलापट का अनावरण किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि पंडित राम सुमेर शुक्ल ने लोगों को तराई में बसाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। कहा कि जब यहां पर जंगल हुआ करते थे, वन्य जीव का आतंक हुआ करता था, तब पंडित राम सुमेर शुक्ल ने खास पहल की थी।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश चौतरफा विकास कर रहा है। उत्तराखंड सरकार के लिए जा रहे फैसले देश के लिए नजीर बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद उधम सिंह नगर में भी विभिन्न विकास परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। रुद्रपुर में स्वास्थ्य के क्षेत्र लोगों को और अच्छी सुविधाएं मिल सके, इसके लिए मेडिकल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों में बेहतर काम हो रहा है। जल भराव की समस्या से जल्द ही लोगों को निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि किच्छा में एम्स के सेटेलाइट केंद्र का निर्माण प्रगति पर है, जल्द ही लोगों को वहां पर भी स्वास्थ्य सेवाएं मिल पाएंगी।
उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में सरकार काम कर रही है। खेल के क्षेत्र में जनपद में कई स्थानों पर स्ट्रक्चर बन कर तैयार हो रहे हैं। जिनमें राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जमरानी बांध का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। बांध बनने के बाद यूपी के कई क्षेत्रों को इससे सिंचाई का पानी मिलेगा। कहा कि डबल इंजन की सरकार ने ये काम भी कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार ने गन्ने के समर्थन मूल्य में 30 रुपए प्रति कुंतल की बढ़ोतरी की है।
इस दौरान उन्होंने समाज में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। एसआईआर पर बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। देश के किसी भी राज्य में चुनाव हुए हैं, लोगों ने डबल इंजन की सरकार को चुना है। देश की जनता झूठे नारों से प्रभावित नहीं होती, बल्कि काम करने वालों से प्रभावित होती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments