Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसुमित हृदयेश को सिर्फ वर्ग विशेष की चिंता, हल्द्वानी के विकास की...

सुमित हृदयेश को सिर्फ वर्ग विशेष की चिंता, हल्द्वानी के विकास की नहीः विकास भगत

देहरादून। भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने वनभूलपूरा प्रकरण में कांग्रेस विधायक समित हृदयेश के सुप्रीम कोर्ट में अतिसक्रियता को तुष्टिकरण की राजनीति बताया है। उन्होंने निशाना साधा कि अवैध अतिक्रमण से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान उनका दिनभर सुप्रीम कोर्ट में रहना, बताता है कि उन्हें वर्ग विशेष के वोट की ही चिंता है, हल्द्वानी की नहीं।
इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए विकास भगत ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि वोटों की राजनीति के दबाव में युवा नेता सुमित हृदयेश लगातार गलत दिशा की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस नेता और उनकी पार्टी उत्तराखंड को पीछे धकेलने का कार्य कर रही है।
उन्होंने प्रश्न किया कि“क्या हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश को हल्द्वानी में रेलवे सुविधाओं के विकास से कोई सरोकार नहीं है?”जो परियोजनाएँ शहर के भविष्य, रोजगार, आवागमन और कनेक्टिविटी को मजबूत करती हैं, सुमित हृदयेश उनका विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या विधायक सुमित को अतिक्रमण उचित लगता है? उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून सभी के लिए समान है, और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को सही ठहराना समाज और व्यवस्था दोनों के लिए घातक है। जनप्रतिनिधियों का दायित्व अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देना होता है, न कि अवैध गतिविधियों को राजनीतिक लाभ के लिए समर्थन देना। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी का विकास, रेलवे की सुविधाएँ और कानून का सम्मानइन सब पर राजनीति हावी नहीं होनी चाहिए। विकास भगत ने आरोप लगाया कि सुमित हृदयेश का यह कदम हल्द्वानी और उत्तराखंड की जनभावनाओं को गंभीर रूप से आहत करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments