Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम के निर्देश पर नई सस्ता राशन की दुकानों के विक्रेताओं को...

डीएम के निर्देश पर नई सस्ता राशन की दुकानों के विक्रेताओं को दिया प्रशिक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पर जिला आपूर्ति विभाग द्वारा जनपद में 17 नई सस्ता राशन गल्ला की दुकानों खोली गई हैं तथा 12 अतिरिक्त नई दुकानों की टैण्डर किया गया है जिसके लिए आवेदन प्राप्त किए गए हैं।
जिलाधिकारी के निर्देश पर खोली गई 17 नई राशन की दुकानों के विक्रेताओं को जिला पूर्ति कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विक्रेताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) कार्यप्रणाली, उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराने, डिजिटल वितरण प्रणाली, ई-पॉस मशीनों के प्रयोग तथा पारदर्शिता बनाए रखने संबंधी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विक्रेताओं को समय पर खाद्यान्न वितरण, शिकायत निवारण प्रक्रिया तथा दुकान संचालन से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण का उद्देश्य विक्रेता पारदर्शी और जिम्मेदार तरीके से कार्य करें जिससे आमजन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए राशन विक्रेताओं द्वारा नई राशन की दुकानों के माध्यम से रोजगार दिलाने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments