Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डनड्डा के प्रस्तावित दौरे का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत, अध्ययन...

नड्डा के प्रस्तावित दौरे का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत, अध्ययन दौरे मंे शिरकत की अनुमति पर जताया अभार

देहरादून। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के प्रस्तावित राज्य प्रवास का स्वागत किया है। वहीं इसी तिथि पर भट्ट को अपने पूर्व निर्धारित संसदीय समिति अध्ययन दौरे में शामिल होने की अनुमति राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदान की है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने श्री नड्डा जी के कार्यक्रम की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए बताया कि 15 अप्रैल को उनका यह एक दिवसीय दौरा होना है। इस दौरान वे ऋषिकेश एम्स के 5 वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत कर उनके आगमन का समस्त देवभूमिवासियों की तरफ से हार्दिक अभिनन्दन किया है। साथ ही कहा कि हम सबके लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई द्वारा स्थापित तीर्थनगरी का यह संस्थान श्री नड्डा जी के कर कमलों से सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों की पांचवी पीढ़ी सेवा के लिए समर्पित करने जा रही है।
उन्होंने श्री नड्डा से बातचीत में उन्हें जानकारी दी कि उनके ऋषिकेश कार्यक्रम के दौरान ही उनका उद्योग संबंधित संसदीय समिति का अध्ययन दौरा पूर्व निर्धारित है। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के महत्वपूर्ण स्थानों पर होने वाले इस संसदीय दौरे को बेहद अहम बताया। वहीं उन्हें समिति के इस दौरे में शामिल होने के लिए अपनी अनुमति प्रदान की। श्री भट्ट ने बताया कि श्री नड्डा जी अनुमति से इस तिथि में वह आसाम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों के प्रवास पर रहने वाले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments