Latest news
धामी सरकार की दूरगामी सोच-51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की भेंट राजेन्द्रनगर में नवनिर्मित पार्क का मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारीः सीएम विरासत के संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित उत्तराखण्ड में व्यापक स्तर पर चलेंगे आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर

[t4b-ticker]

Monday, September 21, 2026
Homeउत्तराखण्डनवरात्रि पर मीट-मांस की दुकानों को बंद रखा गया

नवरात्रि पर मीट-मांस की दुकानों को बंद रखा गया

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार जनपद देहरादून में नवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त मीट-मांस की दुकानों को बंद रखा गया। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिसके अनुपालन में सभी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मांस विक्रय की दुकानों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन की टीम द्वारा अलांउसमेंट के माध्यम से नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में इसका प्रचार-प्रसार कराया गया। तथा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में 22 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुपालन में स्थानीय व्यवसायियों ने सहयोग दिया। वहीं नगर क्षेत्र में उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी ने निर्देशों का व्यापारियों से समन्वय कर अनुपालन करवाया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु यह निर्णय लिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था कि इस अवधि में सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments