Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस कप्तान ने 6 इंस्पेक्टरों व 57 दरोगाओं के दायित्व में किया...

पुलिस कप्तान ने 6 इंस्पेक्टरों व 57 दरोगाओं के दायित्व में किया फेरबदल

देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने छह इंस्पेक्टरों व 57 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए इंस्पेक्टर प्रदीप रावत को राजपुर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया। सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के निर्देश दिये गये।
आज यहां एसएसपी ने छह इंस्पेक्टरों व 57 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए बसंत विहार थाना प्रभारी प्रदीप रावत को राजपुर थाना प्रभारी बनाया गया। इसके साथ ही कैण्ट कोतवाली कैलाश चन्द्र भटट को इंस्पेक्टर 1489 ऋषिकेश, ऋषिकेश कोतवाल प्रदीप सिंह राणा को डोईवाला, संतोष कुंवर को मसूरी से एसआईएस शाखा पुलिस कार्याल, देवेन्द्र सिंह को एसआईएस शाखा से कोतवाल मसूरी, कमल कुमार लुण्ठी को कोतवाली डोईवाला से कोतवाली कैण्ट भेजा गया। इसके साथ ही उपनिरीक्षक अशोक राठौर को कोतवाली विकासनगर से थानाध्यक्ष बसंत विहार, विनय मित्तल को थानाध्यक्ष त्यूणी से चौकी प्रभारी लालतप्पड, अश्वनी बलूनी को कोतवाली ऋषिकेश से थानाध्यक्ष त्यूणी का कार्यभार सौपा गया है। इसके अतिरिक्त 51 अन्य दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments