Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपेयजल की प्रत्येक समस्या का गंभीरता से संज्ञान ले रहा जिला प्रशासन

पेयजल की प्रत्येक समस्या का गंभीरता से संज्ञान ले रहा जिला प्रशासन

देहरादून। मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प के तहत पेयजल आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्व है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर एडीएम की अध्यक्षता में जिले स्तर पर समिति गठित की गई है, जो नियमित रूप से पेयजल शिकायतों की मॉनिटरिंग कर रहे है। डीएम के निर्देश पर पेयजल सप्लाई से जुडे 07 विभागों के अधिकारी 20 अप्रैल से जिला कंट्रोल रूम में तैनात किए गए है और डे-टू-डे पेयजल समस्याओं का त्वरित निस्तारण जारी है। विगत 14 अप्रैल से लेकर 26 मई तक पेयजल की 104 शिकायतें मिली है, जिसमें से 96 शिकायतों का समाधान कर पानी की आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
पेयजल जल समस्याओं के निस्तारण हेतु संचालित कंट्रोल रूम को वार्ड-93 बडोवाला से सागर सिंह ने पानी न आने की शिकायत दर्ज की थी। जिस पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का निस्तारण कराया जा चुका है। वर्तमान में पेयजल आपूर्ति सुचारू है। आरकेडिया में लीकेज से सड़क पर बर्वाद हो रहे पानी की शिकायत पर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें पेयजल लाइन में रिसाव मिलने पर तत्काल उसको मरम्मत करवा दिया गया है। वही च्रद शेखर आजाद नगर एवं काली मंदिर, जीएमएस रोड पर पेयजल बाधित, लो प्रेशर से पानी आने की शिकायत का भी समाधान कर दिया गया है। अंबीवाल और हरिजन बस्ती में अनियमित पेयजल की शिकायत पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि विद्युत आपूर्ति में अस्थिरता होने के कारण लो प्रेशर से अंतिम छोर तक पेयजल आपूर्ति में समस्या थी। वर्तमान में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर निर्बाध रूप से पेयजल आपूर्ति हो रही है। कंट्रोल रूम को मिलने वाली शिकायतों की नियमित समीक्षा के साथ पेयजल अधिकारी समस्याओं का डे-टू-डे समाधान करने में जुटे है। अब तक मिली 104 शिकायतों में 96 का निस्तारण कर लिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में नियमित निगरानी करते हुए ट्यूबवेल व नलकूपों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जल संस्थान एवं जल निगम के सभी डिविजनों में समस्याओं के निस्तारण के लिए टोल फ्री नंबर भी प्रचारित किए गए है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 0135-2726066 व 1077 पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments