Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डफिल्म ‘चलो जीते हैं’ की विशेष स्क्रीनिंग केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़खला में आयोजित

फिल्म ‘चलो जीते हैं’ की विशेष स्क्रीनिंग केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़खला में आयोजित

देहरादून। देहरादून के हाथीबड़खला स्थित केंद्रीय विद्यालय, भारतीय सर्वेक्षण विभाग में आज विद्यार्थियों को ‘चलो जीते हैं’ फिल्म दिखाई गई। यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बचपन के संघर्षों पर आधारित है, जो सेवा, करुणा, आत्मबलिदान और सामाजिक उत्तरदायित्व को उजागर करती है। साथ ही ये फिल्म स्वामी विवेकानंद के जीवन सिद्धांतों पर भी आधारित है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय नैथानी ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी बचपन से ही गंभीर प्रवृत्ति के हैं और उनमें देशभक्ति की गहरी भावना है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से बच्चों को अपने चरित्र का विकास करना चाहिए। निश्चित रूप से ‘चलो जीते हैं’ से बच्चों को प्रेरणा मिलेगी।” फिल्म देखने के बाद विद्यार्थियों ने अपनी उत्साहपूर्ण प्रतिक्रियाएँ दीं। छात्रा अपेक्षा नेगी ने कहा कि “चलो जीते हैं हमें सिखाती है कि हमें दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments