Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबारिश व बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में उत्तराखण्ड

बारिश व बर्फबारी से शीतलहर की चपेट में उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। बीते दिन से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और भारी बारिश का दौर जारी है। जिससे तापमान में खासी गिरावट आ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं मौसम विभाग ने आज फिर प्रदेश के कई हिल स्टेशनों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं किसान व सेब काश्तकार लंबे समय से बारिश और बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे, जिन्हें मौसम ने बड़ी राहत दी है।
उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद मौसम ने करवट बदली है। बीते दिन सुबह ठंडी हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी हुई। जिससे स्थानीय होटल व्यवसायियों और पर्यटकों के चेहरे खिले हुए हैं। उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जनपद में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जबकि 2300 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जनपदों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कुहासा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमशः 19°ब् तथा 07°ब् के लगभग रहने की संभावना है।
गौर हो कि उत्तराखंड में बीते दिन कई हिल स्टेशनों में जमकर बर्फबारी हुई। जिससे तापमान में खासी गिरावट आ गई है। वहीं बर्फबारी का इंतजार कर रहे सैलानी काफी खुश नजर आए और बर्फबारी का लुत्फ उठाते नजर आए। मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी को लेकर आज भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिलाधिकारियों ने पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ ने 24 जनवरी यानि आज कक्षा एक 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।लंबे समय से स्थानीय लोग और सैलानी बारिश व बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। वसंत पंचमी के दिन उनका इंतजार खत्म हो गया और मौसम मेहरबान हो गया। बारिश और बर्फबारी ने खेती-किसानी से लेकर प्रकृति को भी राहत दी है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में सर्दियों का पहला स्‍नोफॉल हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments