Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डबैशाखी पर्व लगने वाले मेला क्षेत्र करे पुलिस ने 4 सुपर,14 जोन...

बैशाखी पर्व लगने वाले मेला क्षेत्र करे पुलिस ने 4 सुपर,14 जोन व 40 सैक्टरों में बांटा

हरिद्वार। 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व है। इस पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर गंगा में स्नान करते हैं। स्नान को सकुशल सम्पन्न करने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसके लिए शनिवार को ब्रीफिंग की गई। ब्रीफिंग में स्नान में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने ,स्नान की ड्यूटी को ईमानदारी से निभाने के संबंध में जानकारी दी गयी। बैशाखी मेले के स्नान को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 4 सुपर जोन 14 जोन और 40 सेक्टरों में बांटा गया है।
हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया बैसाखी के स्नान को लेकर काफी श्रद्धालुओं की आने की संभावना है। पिछली बार रिकॉर्ड तोड़ लोग आए थे। इसी क्रम में पुलिस ने  सुरक्षा व्यवस्था की है। जिसके अनुसार इस बार संपूर्ण मेला क्षेत्र को चार सुपर जोन में डिवाइड किया है। करीब 14 जोन और 40 सेक्टर बनाए हैं। उसके साथ पीएसी बल के साथ करीब 700-800 पुलिस कर्मचारी मेला ड्यूटी में लगाए गए हैं। ब्रीफिंग के बाद फोर्स रात्रि से ड्यूटी पर लग जाएगी। मेला क्षेत्र में स्नान तक यह ड्यूटी अनवरत जारी रहेगी। जाम ना लगे इसके लिए दो स्ट्रेटजी तैयार की गई हैं। ट्रैफिक रेगुलेशन के लिए एसपी ट्रैफिक को नोडल अधिकारी बनाया है। उनकी कॉल पर डायवर्जन प्लान लागू होगा। ट्रैफिक अगर दबाव बढ़ता है तो डाइवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। बैरागी कैंप को अतिरिक्त पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।
वहीं, दूसरी ओर बैसाखी पर ही बब्बर खालसा के द्वारा सिख समाज से ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारे के लिए हरिद्वार पहुंचने का आह्वान किए जाने को लेकर भी एसएसपी ने बयान दिया। उन्होंने कहाकि इसका अलर्ट हमारे पास भी आया है। हम लोग इस पर भी वर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या न हो इसके लिए पूरी तरह से तैयारी की गई है। एलआईयू के साथ इंटेलिजेंस यूनिट लोकल पुलिस के साथ मिलकर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments