Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमंडी समिति में विजिलेंस कार्रवाई के बाद 3 सदस्यीय जांच समिति गठित

मंडी समिति में विजिलेंस कार्रवाई के बाद 3 सदस्यीय जांच समिति गठित

हल्द्वानी। दो दिन पहले काशीपुर मंडी समिति में विजिलेंस की कार्रवाई के बाद उत्तराखंड मंडी परिषद अब भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने जा रहा है। जिसके लिए कमेटी गठित कर ली गई है।
उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने बताया कि  मंडी में किसी तरह का भ्रष्टाचार और गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की है, उसके उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है। किसी तरह की लापरवाही और भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मंडी परिषद का कोई भी कर्मचारी गड़बड़ी या भ्रष्टाचार करता हुआ पाया जाएगा, तो उस खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। काशीपुर मंडी समिति के प्रभारी सचिव को विजिलेंस ने 1.20 लाख रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। तीन सदस्यीय जांच कमेटी इस मामले की जांच करेगी। 15 दिनों के भीतर समिति को अपनी जांच रिपोर्ट पेश करनी होगी। उन्होंने आगे कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति पर चलते हुए भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जांच में जिसकी भी भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उसके खिलाफ भी कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ये भी कहा कि समय-समय पर मंडी परिषद के अधिकारी मंडियों का औचक निरीक्षण करेंगे। जहां लापरवाही या फिर अनियमितता मिलने पर मौके पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा, अब अनियमितता और भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments