Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को 50 लाख की बीमा...

मंत्री जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को 50 लाख की बीमा राशि का चैक प्रदान किया

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में दिवंगत उपनल कर्मचारी कविता गुसाईं के परिजनों को उपनल द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से 50 लाख की शेष बीमा राशि का चेक प्रदान किया। इस दौरान दिवंगत कर्मचारी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ हुए एमओयू के तहत उपनल कर्मचारियों के लिए 50 लाख का आकस्मिक दुर्घटना बीमा कवर सुनिश्चित किया गया है। ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर आश्रितों को यह सहायता राशि प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि अब तक 8 पीड़ित आश्रितों को यह बीमा राशि दी जा चुकी है। उन्होंने इस सहयोग के लिए पीएनबी बैंक के अधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उपनल कर्मचारियों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि इस बीमा राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ करने पर भी विचार किया जा रहा है, ताकि प्रभावित परिवारों को और अधिक राहत मिल सके। गौरतलब है कि 10 जुलाई को कविता गुसाईं ड्यूटी से घर लौटते समय रायपुर-लाडपुर मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर दिवगंत कर्मचारी की माता निर्मला देवी, निदेशक ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट (सेवानिवृत्त), डीजीएम कर्नल राजेश नेगी (सेवानिवृत्त) एवं डीजीएम मेजर हिमांशु रौतेला (सेवानिवृत्त) पीएनबी बैंक जोनल मैनेजर अनुपम, डीजीएम पीएनबी अभिनंदन सिंह, एजीएम चर्तुभुज, आशीष सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments