Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी...

महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नेपाल में हुए राष्ट्रीय चुनाव में काठमांडू के मेयर रह चुके युवाओं में बेहद लोकप्रिय पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी“ को भारी बहुमत से विजयी होने पर शुभकामनाएं दी हैं।
कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा है कि नेपाल में बालेंद्र शाह और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी“ की जीत से भारत-नेपाल संबंध मजबूत होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि आरएसपी की “नेपाल फर्स्ट“ नीति भारत के साथ संतुलित विकास का रास्ता खोलेगी और पारंपरिक आर्थिक फायदे को बढ़ावा देगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बालेंद्र शाह और उनकी “राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी“ 1950 के भारत-नेपाल संधि को नया स्वरूप देगी और दोनों देशों के बीच रोटी-बेटी के संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ भारत के साथ मिलकर काम करेंगी, जिससे दोनों देशों को आर्थिक और रणनीतिक लाभ मिलेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments