Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमहाराज ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में...

महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में किया प्रतिभाग

देहरादून । प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण में प्रतिभाग करते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशवासियों ने मोदी जी के प्रति जो विश्वास जताया है। मन की बात कार्यक्रम उस विश्वास की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, में पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को कारगी स्थित बहुगुणा कॉलोनी, विद्या विहार के वार्ड 73, बूथ नंबर 156 पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 122वें संस्करण को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में बताया कि किस प्रकार से आपरेशन सिंदूर में हमारे वीर सैनिकों ने अपनी वीरता का परिचय दिया। इसमें दो राय नहीं कि एस-400 सुरक्षा कवच और हमारे सैनिकों ने दुश्मनों के अभेद्य कवच को नेस्तनाबूत कर दिया।
उन्होंने बताया कि जब वह देश की रक्षा संबंधी स्थायी समिति अध्यक्ष थे तो उस दौरान उनके समय में ही अपने देश की जीपीएस सिस्टम प्रणाली की रिकमेंडेशन की गई। कारगिल युद्ध के दौरान अमेरिका ने अपना जीपीएस सिस्टम बंद कर दिया था जिससे हमें दुश्मनों की लोकेशन और अपने सैनिकों की लोकेशन का ठीक से पता नहीं चल पाया और हमारे केई सैनिक शहीद हो गए। इसी से सबक लेकर हमने स्वयं के जीपीएस सिस्टम को रिकमेंड किया और हमारा अपना सैटेलाइट सिस्टम ष्नाविकष् अस्तित्व में आया। जिसकी सहायता से हमारी मिसाइलों ने आतंकवादियों के अड्डों को चुन चुन कर नेस्तनाबूत कर दिया। निश्चित रूप से मन की बात कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जागरूक करने के साथ-साथ श्एक भारत, श्रेष्ठ भारतश् की भावना से देश को सशक्त बनाने का काम दिया है। अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री दिनेश सती, कार्यक्रम संयोजक सुभाष बालियान, उपाध्यक्ष शशि जोशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैजयंती माला, बूथ नं 156 के अध्यक्ष आलोक बहुगुणा, स्थानीय पार्षद रमेश गौड, भाजपा नेता चरण सिंह कंडारी, ओमप्रकाश, जेपी धस्माना सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments