Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डमानव सेवा समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, डॉ. अनिल वर्मा सम्मानित

मानव सेवा समिति ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, डॉ. अनिल वर्मा सम्मानित

देहरादून। देहरादून में मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित तथा उत्तराखण्ड ग्रुप रियल स्टेट डेवलपर्स द्वारा प्रायोजित रक्तदान शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह शिविर यूथ रेड क्रॉस और आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 52 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे डॉ. अनिल वर्मा, जिन्हें 155 बार रक्तदान करने के लिए “मानव सेवा समिति अवॉर्ड-2025” से सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए समिति ने उन्हें “रक्तदाता शिरोमणि” की उपाधि भी प्रदान की।
शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया गया, जिसमें प्रमुख अतिथियों में फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय सचिव एवं यूथ रेड क्रॉस के प्रतिनिधि डॉ. अनिल वर्मा, एड्स कंट्रोल के संयुक्त निदेशक अनिल सती, आईएमए ब्लड बैंक के डॉ. मनीष कुमार, पीआरओ ज्योति छेत्री, मानव सेवा समिति अध्यक्ष महेश खंकरियाल, उत्तराखंड ग्रुप रियल एस्टेट डेवलपर्स के निदेशक चक्रधर खंकरियाल और समाजसेवी साहिब सिंह भंडारी शामिल रहे।
डॉ. अनिल वर्मा ने इस अवसर पर कहा, “रक्तदान समाज सेवा का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है। यह न केवल जरूरतमंद को जीवनदान देता है, बल्कि रक्तदाता को भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है।” उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से हृदय रोग और कैंसर की आशंका काफी हद तक कम हो जाती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार ने रक्तदान को जीवनदान बताते हुए कहा, “मानवता की सेवा ही सच्ची ईश्वर भक्ति है। हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए।” डॉ. वर्मा ने उन्हें सम्मानित करने के लिए समिति के अध्यक्ष महेश खंकरियाल का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के सफल आयोजन में पंकज शर्मा, भूपेंद्र मेहरा, पूनम डोभाल, भूपेंद्र चौहान, आयुष खंकरियाल, पीयूष खंकरियाल, सुदर्शन रावत, नरेश पोखरियाल, विमल भट्ट, प्रकाश बिष्ट, मदन पंवार और पंकज सिंह ने एवं शिविर संचालन में आई एम ए ब्लड बैंक अधिकारी डॉ० मनीष कुमार, शिवम् गुप्ता, फरमान खान, तथा आनंदी शर्मा ने विशेष सहयोग किया स संचालन महेश खंकरियाल ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन चक्रधर खंकरियाल ने किया। इस प्रेरणादायक आयोजन ने समाज को रक्तदान के महत्व और मानव सेवा की भावना से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments