Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री के निर्देशों पर एमडीडीए का जल संरक्षण की दिशा में बड़ा...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एमडीडीए का जल संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जल संरक्षण, हरित विकास और सतत पर्यावरण प्रबंधन को लेकर सजगता से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को लेकर कई अभिनव योजनाएं लागू की हैं।एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के अनुरूप प्राधिकरण ने न केवल बुनियादी जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने की दिशा में कार्य किया है, बल्कि शहरी विकास के साथ प्राकृतिक संसाधनों का संतुलन भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
एमडीडीए द्वारा मियाँवाला क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज के निकट एक विस्तृत तालाब का निर्माण किया जा रहा है। जो वर्षा जल को संरक्षित करेगा और भूगर्भ जल स्तर को पुनः भरने में सहायक होगा। इस पहल से न केवल स्थानीय जल संकट को दूर करने में मदद मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के किसानों और नागरिकों को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
गौरा देवी पार्क परिसर में आईएसआईएस मॉडल पर आधारित जलाशय तैयार किया गया है। यह जलाशय वर्षा जल को एकत्र करने और पार्क क्षेत्र की हरियाली बनाए रखने में सहायक होगा। भविष्य में इसे प्राकृतिक पर्यावरण शिक्षा स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा।
एमडीडीए द्वारा देहरादून के कई सरकारी विद्यालयों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की जा रही है। यह प्रणाली न केवल स्कूल परिसरों में जल संरक्षण सुनिश्चित करेगी, बल्कि छात्रों को जल सुरक्षा की शिक्षा देने का भी माध्यम बनेगी।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने जानकारी दी कि मियाँवाला तालाब के चारों ओर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इससे क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, जैव विविधता को संरक्षण मिलेगा और स्थानीय जलवायु सुधार में भी योगदान होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के प्रत्येक विभाग से अपील की है कि वे जल संरक्षण को प्राथमिकता पर रखें। उन्होंने कहा जल ही जीवन है, और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में हमें हर बूँद बचाने का संकल्प लेना होगा। जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रयासों में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा एमडीडीए आमजन से अपील करता है कि वे जल संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता के इस जन अभियान में शामिल हों। संरक्षित जल-सुरक्षित कल के संकल्प के साथ, एमडीडीए भविष्य की दिशा तय कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments