Latest news
चुनावी चिंता छोड़, विपक्ष अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ करे प्रतिभागः महेंद्र भट्ट ऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल राज्यपाल ने अपने जीवन पर आधारित पुस्तक ‘‘अनथक युयुत्सा’’ का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे लोनिवि सचिव देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाणपत्र 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नि...

[t4b-ticker]

Monday, October 19, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में...

मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे लोनिवि सचिव

देहरादून। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने तथा सड़क सुधार कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड शासन पंकज कुमार पांडेय आज तड़के सुबह 6 बजे से देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों के स्थलीय निरीक्षण पर निकले। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया तथा सड़क सुधार एवं गड्ढा भरान कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। सचिव लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की सभी सड़कों को 18 अक्टूबर 2026 तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए विभागीय अधिकारी पूरी गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने सड़क सुधार कार्यों में तेजी लाने और निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे कालीदास रोड टर्न से हुई। इसके बाद सचिव ने कैनाल रोड, नागल, मसूरी डायवर्जन, सहस्रधारा तिराहा, लाडपुर, जोगीवाला, रिस्पना पुल, घंटाघर, चकराता रोड एवं गढ़ी कैंट सहित देहरादून शहर के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मार्गों की स्थिति का जायजा लेते हुए सड़क सुधार कार्यों की प्रगति का आकलन किया।
प्रदेशभर में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के अभियान के तहत लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों की स्थिति सुधारने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को आवागमन में सुविधा मिले और सड़क सुरक्षा को भी बेहतर बनाया जा सके। लोक निर्माण विभाग प्रदेश की सड़कों को निर्धारित समयसीमा में गड्ढामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सड़क सुधार कार्यों की निगरानी और कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर सचिव लोक निर्माण विभाग विनीत कुमार, मुख्य अभियंता दयानंद, अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता अरुण पांडेय,अधिशासी अभियंता बी.एन. द्विवेदी सहित अभियंता प्रवीण कुश,दीपक, सुरेश तोमर,विपुल सैमी तथा संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments