Latest news
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे लोनिवि सचिव देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाणपत्र 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नि... बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश यूपीईएस विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण राज्यपाल ने टीबी रोगियों, दिव्यांगजनों एवं अनाथ बच्चों से आत्मीय संवाद किया अवैध निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील दुखद अंकिता मर्डर पर कांग्रेस कर रही गिद्ध राजनीतिः सुबोध उनियाल

[t4b-ticker]

Sunday, October 18, 2026
Homeउत्तराखण्डमहानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं में पूजनीय स्थान रखती है। नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति एवं परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार सांस्कृतिक जड़ों को सशक्त बनाने के साथ ही समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी मजबूत करते हैं। राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन तथा इसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments