Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 11.80 करोड़ की धनराशि...

मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी कुम्भ मेले की अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गो, सड़कों, स्थायी रैन बसेरों एवं विभिन्न विभागों के भवनों, पार्को आदि के निर्माण हेतु ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार के विकासखण्ड बहादराबाद में चंडी देवी मंदिर में मैत्रीपूर्ण सुविधाएं और पहुंच विकास विकास योजना (चरण 1) के निर्माण कार्य हेतु 3.53 करोड़ एवं कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत मनसा देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों के लिए अनुकूल सुविधाएं और पहुंच का विकास (मार्ग 1 और 2) के निर्माण कार्य हेतु 2.19 करोड की योजना स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौडी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर हेतु नगर पालिका दुगड्डा क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित व्यक्तियों हेतु एक स्थायी रैन बसेरा बनाये जाने हेतु 70.55 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज बनबसा, चम्पावत के परिसर में पार्क के निर्माण किया जाने हेतु 70.55 लाख तथा जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्डस कार्यालय, उत्तरकाशी के अनावासीय भवन निर्माण हेतु 2.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ में विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के अंतर्गत ग्राम सभा घुर्चु में आंतरिक सी०सी० मार्ग एवं सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु 96.39 लाख तथा घुर्चु गोरिला मंदिर से असुरदेव से कांडा हेतु बन्दा तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु धनराशि 97.37 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments