Latest news
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाचों में की कटौती मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देहरादून जिले में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9080 मामलों का निस्तारण बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर सुवेन्दु अधिकारी को महाराज ने दी शुभकामनाएं राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया व... स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण डिजिटल इंडिया की दिशा में जिला प्रशासन की प्रभावी पहल मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया भरोसा कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा परियोजनाओं को पूर्ण किया जाएः मुख्य सचिव

[t4b-ticker]

Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 256 करोड़ की...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य की विभिन्न विकास योेजनाओं के साथ ही कुम्भ मेला-2027 से संबंधित महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 256 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अन्तर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से प्रत्येक जनपद को राहत एवं बचाव मद में 3.00 करोड, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में 5.00 करोड़ तथा तैयारी एवं क्षमता विकास मद में 2.00 करोड़, इस प्रकार प्रति जनपद 10.00 करोड़, कुल धनराशि 130 करोड़ अवमुक्त किये जाने के साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में उत्तराखण्ड राज्य में समस्त जिलाधिकारियों को नोन एसडीआरएफ (जिलाधिकारियों हेतु आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण) में प्राविधानित धनराशि 39.00 करोड़ के सापेक्ष प्रति जनपद धनराशि 2.00 करोड़, कुल धनराशि 26.00 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण हेतु 2.72 करोड, पथुलोक बैराज मार्ग के किमी0 0.00 से 5.00 तक बी०सी० द्वारा सुधार कार्य हेतु 2.13 करोड तथा बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अम्बूवाला मार्ग के नवीनीकरण कार्य हेतु 1.36 करोड की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा में कमला पैलेस एवं जी०एम०एस० रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राईजिंग मेन और वितरण प्रणाली एवं तत्संबंधी कार्यों हेतु 20.37 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद रुद्रप्रयाग के तिलवाडा नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु 39.86 करोड, जनपद चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु 24.38 करोड तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 9.73 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने सुनहरा मार्ग चैराहा, रुड़की का नाम शहीद चैक रखे जाने का किया अनुमोदन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुड़की नगर निगम में सुनहरा मार्ग चैराहे का नाम शहीद चैक रखे जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments