Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के सदस्यों ने की भेंट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के सदस्यों ने की भेंट

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में भेंट की। इस अवसर पर संस्था की ओर से हाल ही में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 1 करोड़ की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संस्था के इस सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योगदान आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास और सहायता कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी राज्य पर कोई संकट आता है, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं सेवा और सहयोग की भावना से आगे बढ़कर कार्य करती हैं-यह उत्तराखंड की साझी संवेदना और सेवा संस्कृति का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा, भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं के कारण जन-धन की हानि हुई है। राज्य सरकार राहत एवं पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित कर रही है। ऐसे समय में समाज के प्रत्येक वर्ग और संस्थाओं का सहयोग अत्यंत आवश्यक और प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ऐसे सकारात्मक और सहयोगी प्रयासों का सदैव स्वागत करती है।
इस अवसर पर रितु कंडियाल सहित सत्संग के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments