Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल के समक्ष दिया शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण

राज्यपाल के समक्ष दिया शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतिकरण

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) के समक्ष यूपीईएस विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के क्लस्टर प्रमुख प्रो. शुभजीत बासु ने राजभवन में ‘वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च’ कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे शोध कार्य की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया। यूपीईएस द्वारा उत्तराखण्ड की जैव विविधता क्षमताओं और उनके सदुपयोग पर शोध किया जा रहा है।
प्रो. बासु ने बताया कि यह शोध उत्तराखण्ड की जैव पूर्वेक्षण क्षमता, हिमालयी पर्यावरण और स्थानीय संसाधनों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आधुनिक विज्ञान और तकनीक की मदद से मानव स्वास्थ्य, पोषण और सतत विकास में योगदान देना है।
राज्यपाल कहा कि यह शोध कार्य उत्तराखण्ड की जैव-संपदा को वैज्ञानिक रूप में पहचान देने के साथ-साथ स्थानीय समुदायों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जैव विविधता और इससे संबंधित क्षेत्रों में काफी संभावनाएं हैं, बस उन्हें सही से उपयोग करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि अनुसंधान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका प्रभाव पहुंचे। इस अवसर पर सचिव रविनाथ रामन, यूपीईएस के डॉ. पीयूष कुमार, डॉ. रमेश सैनी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments