Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया...

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ

देहरादून। देहरादून में बुधवार को ग्राउंड के बहुउद्देश्यीय हॉल में सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का जोशीला आगाज हुआ।इस प्रतियोगिता में जिले की विभिन्न विधानसभा के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।ट्रॉफी का अनावरण,खेलो का ध्वजारोहण और मशाल को प्रज्ज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उन्हें जीत की बधाई दी। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में शामिल होने के लिए करीब 350 खिलाड़ी आए हैं।
डा. नरेश बंसल ने बताया कि देहरादून में 23 दिसंबर से खेल महाकुंभ प्रतियोगिता शुरू हो गई थी। सर्वप्रथम न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिसमें जीतने वाले खिलाड़ी विधानसभा स्तर पर मुकाबला करने पहुंचे। विधानसभा में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सांसद चैंपियनशिप ट्राफी के लिए चयनित हुए। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राजपुर रोड, रायपुर, सहसपुर, देहरादून कैंट, मसूरी, डोईवाला, धर्मपुर, विकासनगर, चकराता और ऋषिकेश विधानसभा से खिलाड़ी आए हैं।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी में विभिन्न खेल स्पर्धाएं रखी गई हैं, जिनमें आधुनिक खेलों के साथ परंपरागत खेलों को भी शामिल किया गया है।अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता होंगी। एथलेटिक्स में अंडर-14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका शामिल होंगी। अंडर-14 बालक-बालिका की कबड्घ्डी, वॉलीबाल, पिट्घ्टू, खोखो, रस्साकसी, गोली-कंचा, मुर्गा झपट प्रतियोगिता होगी। जबकि अंडर-19 बालक-बालिका में कबड्घ्डी, वॉलीबाल, पिट्घ्टू, खोखो, रस्साकसी, गोली-कंचा और मुर्गा झपट शामिल है। डा. नरेश बंसल ने कहा कि सांसद ट्रॉफी जीतने वाली टीम को नगद पुरस्कार राशि मिलेगी।
डा. नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों के हित के लिए नीतिगत फैसले किए जिनके बाद देश व राज्य में खेलों को लेकर माहौल बदला और एक खेल संस्कृति विकसित होनी शुरू हुई। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप के बाद प्रदेश स्तर के विजेता सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण के हकदार होंगे। डा. नरेश बंसल ने कहा कि युवा खेलों को टाइम पास के रूप में नहीं बल्कि करियर के रूप में अपनाएं। अगर वें 100 प्रतिशत अनुशासन और समर्पण खेल को देंगे तो उन्हें चैंपियन बनने से कोई रोक नहीं सकता। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पाण्डे, जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भण्डारी आदि संबंधित अधिकारीगण,कोच व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments