Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम...

राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर राजभवन में स्वल्पाहार कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस स्वल्पाहार कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राज्य सूचना आयोग की दो पुस्तकों का विमोचन किया। सूचना आयोग की पहली पुस्तक ‘‘सशक्त नागरिकः सफल लोकतंत्र-उत्तराखण्ड में सूचना का अधिकार अधिनियम के 20 वर्ष’’ में पूर्व व वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्तों, राज्य सूचना आयुक्तों, आयोग के अधिकारियों, प्रशासन अकादमी नैनीताल आदि के द्वारा दिए गए संदेश व लेखों को संकलित किया गया है। संकलित संदेश व लेख उत्तराखण्ड प्रदेश में सूचना का अधिकार अधिनियम को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए किए गए प्रारंभिक प्रयासों तथा आयोग की 20 वर्षों की उपलब्धियों को उजागर करने एवं उनका सार प्रस्तुत किया गया है।
दूसरी पुस्तक एक ‘‘मार्गदर्शिका’’ के रूप में प्रकाशित की गयी है जिसमें अधिनियम के प्रावधानों को सरल, बोधगम्य और व्यावहारिक स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे सूचना आवेदन, उसके निस्तारण और अपील की प्रक्रियाएं निर्धारित समयावधि के भीतर कुशलतापूर्वक पूर्ण हो सकें। यह मार्गदर्शिका न केवल लोक सूचना अधिकारियों व प्रथम अपीलीय अधिकारियों के लिए एक व्यावहारिक संदर्भ दस्तावेज के रूप में कार्य करेगी, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी सूचना प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सुलभ और संरचित बनाएगी। इस अवसर पर उन्होंने ‘‘हिस्ट्री ऑफ उत्तराखण्ड’’ पुस्तक का भी विमोचन किया। ओ. सी. हाण्डा द्वारा लिखित यह पुस्तक उत्तराखण्ड के समृद्ध इतिहास और संस्कृति को सरल रूप में बताती है। पुस्तक में कत्यूरी, चंद और गढ़वाल राजवंशों से लेकर आज तक की यात्रा इसमें शामिल है। लोक कथाओं पर आधारित यह किताब देवभूमि की विरासत से पाठकों को जोड़ती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments