Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखण्डरामलीला का आयोजन करने वाली मातृशक्ति को मंत्री जोशी ने किया सम्मानित

रामलीला का आयोजन करने वाली मातृशक्ति को मंत्री जोशी ने किया सम्मानित

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर विगत दिनों डोभालवाला स्थित कैप्टन प्रतीक आचार्य राजकीय इंटर कॉलेज में स्थानीय महिलाओं (मातृ शक्ति महिला रामलीला कमेटी देहरादून) द्वारा प्रथम बार आयोजित रामलीला के सफल आयोजन तथा रामलीला मंचन के लिए सभी आयोजक मातृशक्ति को फूल की माला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी भी उपस्थित रहीं।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वर्तमान समय में रामलीला जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक मंचन धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में मातृशक्ति द्वारा इस प्रकार का आयोजन किया जाना अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करता है, बल्कि समाज में संस्कारों और मूल्यों को भी सुदृढ़ करता है।
कैबिनेट मंत्री ने रामलीला के सफल आयोजन से जुड़े प्रत्येक सदस्य को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को भी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के निरंतर आयोजन की अपेक्षा की। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने मातृशक्ति को रामलीला के सफल आयोजन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, अध्यक्ष लक्ष्मी मलासी, उपाध्यक्ष सुनीता जोशी, सचिव कमला देवी, सह-सचिव लक्ष्मीदत्त, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments