Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डविधानसभा सत्र को लेकर सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से की चर्चा

विधानसभा सत्र को लेकर सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से की चर्चा

देहरादून। यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संसदीय कार्य मंत्री (प्राधिकृत) सुबोध उनियाल ने उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर आगामी मानसून सत्र, जो भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होना है, पर विस्तृत चर्चा हुई। सत्र के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु सुरक्षा प्रबंध, सदस्यों, अधिकारियों एवं कार्मिकों के लिए आवश्यक सुविधाएँ तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की गई।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन जनभावना का प्रतीक है और यहाँ आयोजित होने वाला प्रत्येक सत्र उत्तराखंड की विधान प्रक्रिया को नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सत्र की सभी तैयारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने भी विधानसभा सत्र की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव साझा किए तथा सहयोग का आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments