Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसड़क सुरक्षा कमेटी के निर्णय के खिलाफ रिपोर्ट देने वाला आबकारी अधिकारी...

सड़क सुरक्षा कमेटी के निर्णय के खिलाफ रिपोर्ट देने वाला आबकारी अधिकारी मुख्यालय अटैच

देहरादून। सड़क सुरक्षा में दिक्कत पैदा करने वाली शराब की 6 दुकानों को स्थानांतरित करने का मामला अब जिला आबकारी अधिकारी पर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इस मामले में अब जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को आबकारी मुख्यालय में अटैच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह कार्रवाई जिलाधिकारी सविन बंसल के डीईओ को निलंबित करने की संस्तुति के बाद की गई है।
दरअसल, मार्च महीने में ही जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान सड़क हादसों और जाम के लिए जिम्मेदार शराब की छह दुकानों को स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया था। प्रमुख सचिव आबकारी ने इन शराब की दुकानों को 31 जुलाई तक स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इस बीच एक शराब व्यवसायी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी के पी सिंह ने किसी सक्षम अधिकारी से अनुमोदन लिए बिना स्टैंडिंग काउंसिल को अपनी रिपोर्ट भेज दी।
बताया गया कि इस रिपोर्ट में सड़क सुरक्षा समिति के फैसले के खिलाफ ही रिपोर्ट को तैयार कर दिया गया था। यह मामला जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह के निलंबन की संस्तुति करते हुए उच्च स्तरीय जांच करने के लिए शासन को लिखित पत्र भेजा है।
आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और जिलाधिकारी ने निलंबित करने की जो संस्तुति की गई है, उसकी जांच करवाई जाएगी। जांच में यह मामला अधिकारी को निलंबित करने योग्य पाया जाएगा तो इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस प्रकरण में जिला आबकारी अधिकारी को जिले से हटाते हुए मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है और जल्द ही किसी दूसरे अधिकारी को वरिष्ठता के आधार पर जिम्मेदारी दी जाएगी।
यह पहली बार नहीं है जब जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग में शराब की दुकानों को लेकर करवाई के लिए पत्राचार किया हो, इससे पहले भी शराब की दुकानों को बंद करने को लेकर विवाद हो चुके हैं। हालांकि इस बार अब जिला आबकारी अधिकारी पर आबकारी आयुक्त ने मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।
गौर हो कि आबकारी आयुक्त ने जिलाधिकारी देहरादून की डीईओ को निलंबित करने की संस्तुति पर जांच के बाद ही निर्णय लेने का फैसला लिया है। मामला देहरादून की 6 दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने से जुड़ा है। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी ने बिना उच्चस्थ अधिकारियों के संज्ञान में ले स्टैंडिंग काउंसिल को समिति के निर्णय के खिलाफ भी रिपोर्ट दे दी थी।
जिला आबकारी अधिकारी केपी सिंह को आबकारी मुख्यालय में अटैच करने के बाद अग्रिम आदेशों तक मसूरी क्षेत्र के आबकारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार जोशी को जिला आबकारी अधिकारी, देहरादून का प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में आबकारी आयुक्त अनुराधा पॉल ने आदेश भी जारी कर दिए है। जारी आदेश के अनुसार, वीरेन्द्र कुमार जोशी, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-2 मसूरी जनपद-देहरादून को कोई अतिरिक्त वेतन व भत्ता नहीं दिया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments