Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसतोपंथ ट्रेक रूट पर एक ट्रेकर की मौत, अन्य लोगों का सकुशल...

सतोपंथ ट्रेक रूट पर एक ट्रेकर की मौत, अन्य लोगों का सकुशल रेस्क्यू

चमोली। बदरीनाथ धाम से आगे सतोपंथ ट्रेक मार्ग पर फंसे ट्रेकर्स का रेस्क्यू कर लिया गया है। इस दौरान एक ट्रेकर की मौत हो गयी। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुर्गम और खतरनाक रास्तों से होकर ट्रेकर्स का रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक, बीती 3 अक्टूबर को बदरीनाथ थाने से एसडीआरएफ यानी स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स को एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि वसुधारा से करीब 4 किलोमीटर आगे लक्ष्मीवन क्षेत्र में 4 ट्रेकर फंसे हुए हैं, जिनमें से एक ट्रैकर की तबीयत काफी ज्यादा खराब है। यह स्थान करीब 4000-4500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वहीं, सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों और सैटेलाइट फोन के साथ बदरीनाथ से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि 12 सदस्यीय ट्रेकिंग दल सतोपंथ क्षेत्र में गया था। जहां से 6 ट्रेकर पहले ही नीचे माणा गांव आ गए थे। जबकि, बाकी ट्रेकर सतोपंथ क्षेत्र में रुक गए थे।
इसी बीच एक ट्रेकर की तबीयत खराब हो गई, लेकिन अन्य ट्रेकर उसे नीचे नहीं ला पाए। ऐसे में उन्होंने पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी। जिसके बाद बदरीनाथ पुलिस ने घटना की सूचना एसडीआरएफ को दी। जिस पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम तत्काल सर्च एवं राहत के लिए रवाना हुई। वहीं, दुर्गम मार्ग और अत्यधिक विषम परिस्थितियों में कड़ी मशक्कत कर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां सतोपंथ क्षेत्र से एक ट्रेकर का शव बरामद हुआ. टीम ने शव को स्ट्रेचर के माध्यम से लक्ष्मीवन तक लाया। फिर लक्ष्मीवन से माणा गांव तक सुरक्षित लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया। जबकि, अन्य लोगों का भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments