Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी का निर्यात को बढ़ावा, प्रदेश में उत्पादित आम का दुबई...

सीएम धामी का निर्यात को बढ़ावा, प्रदेश में उत्पादित आम का दुबई और राजमा-शहद का अमेरिका लेगा स्वाद

देहरादून: शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में उत्पादित आम और शहद की पहली खेप को एपीडा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजार दुबई में निर्यात के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड में उत्पादित लंगड़ा व चौंसा आम का दुबई तथा राजमा व शहद का अमेरिका में निर्यात किया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2021-22 में उत्तराखंड से 15673 मीट्रिक टन कृषि व बागवानी उत्पादों का निर्यात विभिन्न देशों के लिए किया गया। इसकी कीमत 95.40 करोड़ है। प्रदेश सरकार कृषि प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के सहयोग से कृषि व औद्यानिकी फसलों के निर्यात को बढ़ावा दे रही है।

सरकार का फोकस राज्य से फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, शहद और मशरूम के निर्यात पर है। पहली बार उत्तराखंड का लंगड़ा व चौंसा आम दुबई के लिए निर्यात किया जा रहा है। वहीं, अमेरिका के लिए उत्तराखंड का प्रसिद्ध राजमा व आर्गेनिक शहद का निर्यात किया जाएगा।

पहली बार दुबई के लिए आम का निर्यात

उद्यान निदेशक डॉ. एचएस बवेजा ने बताया कि पांच अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी सीएम आवास से दुबई और अमेरिका के लिए आम, शहद व राजमा के कंटेनर को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहली बार दुबई के लिए आम का एक कंटेनर निर्यात किया जा रहा है।

जबकि अमेरिका के लिए किसान उत्पादक संगठनों के माध्यम से उत्पादित शहद के दो कंटेनर और राजमा का एक कंटेनर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एपिडा के सहयोग से उत्तराखंड से गुणवत्ता युक्त बागवानी उत्पादों का निर्यात किया जा रहा है।

प्रदेश में 10 करोड़ की लागत से 251 मीट्रिक टन जैविक उत्पादों का निर्यात किया गया। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के वित्तीय सहयोग से एपिडा के माध्यम से राजकीय उद्यान गंगा लहरी देहरादून व राजकीय उद्यान कालाढुंगी नैनीताल में एकीकृत पैकिंग हाउस स्थापित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments