Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी के नारे लगा रहे कांग्रेस विधायक अर्थात विकास की प्रतिध्वनिः...

सीएम धामी के नारे लगा रहे कांग्रेस विधायक अर्थात विकास की प्रतिध्वनिः खजान दास

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस विधायक द्वारा सीएम धामी के नारे लगाने वाले वायरल वीडियो को विकसित होते उत्तराखंड की प्रतिध्वनि बताया है। भाजपा प्रदेश  प्रवक्ता पूर्व मंत्री ने हरदा के सवाल पूछने वाले आंदोलन पर भी तंज किया कि उन्हें अपनी पार्टी के विधायकों से ही अपना ज़बाब मिल गया होगा।
उन्होंने पार्टी मुख्यालय में इस वायरल वीडियो को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि यह वह सच है जिसे पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस मुंह मोड़ने से भी बच नहीं सकते हैं। कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में किए जा रहे विकास कार्यों के प्रभावित होकर सार्वजनिक तौर पर जो नारे लगाए, वह स्वागत योग्य है। क्योंकि राज्य में हो रहे विकास एवं जन कल्याण के अच्छे कार्यों को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता है। सब देख रहे हैं कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार विकसित उत्तराखंड की दिशा में तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में नकारात्मक राजनीति के स्पीड ब्रेकर लगाने से अब विकास की रफ्तार काम नहीं होने वाली है। कांग्रेस के बहुत से विधायकों को इस सच्चाई का एहसास है, लिहाजा पहले भी जन दबाव में उनके कई विधायक सीएम धामी की सार्वजनिक तारीफ कर चुके हैं और अब नारे लगाना भी इसकी एक कड़ी है। वहीं उन्होंने इस वायरल वीडियो को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत पर भी तंज किया कि उन्हें अपनी पार्टी के विधायकों से प्रदेश के विकास को लेकर पहले ही चर्चा करनी चाहिए थी। क्योंकि अपने तथाकथित आंदोलन में वह जो भी सवाल प्रदेश सरकार से पूछ रहे हैं उनके जवाब तो उन्हें अपने विधायकों से ही मिल जाते। उन्होंने सुझाव दिया कि बेहतर है वह अपने सहयोगी विधायकों से प्रदेश हित में सकारात्मक राजनीति का सबक लें। वहीं हरदा पर कटाक्ष किया कि मुंह आंख कान बंद करने से सच्चाई छिप नही सकती है, क्योंकि ये तो पब्लिक है ये सब जानती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments