Latest news
उत्तराखण्ड में एसआईआर की शुरुआत, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने भरे गणना फार्म सेतु आयोग के सीईओ ने राज्य के दीर्घकालिक आर्थिक विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विषयों पर की चर्चा समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के दिए सख्त निर्देश कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था पर नगर आयुक्त ने कसी नकेल विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने में सबका सहयोग जरूरीः मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्पः सीएम मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सीएम धामी को सौंपा गणना फॉर्म सीएम ने जौनसार बावर लोक सांस्कृतिक महोत्सव एवं क्रीड़ा समारोह में प्रतिभाग किया नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री

[t4b-ticker]

Tuesday, June 9, 2026
Homeउत्तराखण्डसेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन ने आयोजित की शोकसभा, यशपाल चौहान के दी...

सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन ने आयोजित की शोकसभा, यशपाल चौहान के दी श्रद्धांजलि

देहरादून। सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की एक शोक सभा शूरवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में संगठन के वरिष्ठ सदस्य यशपाल सिंह चौहान के आकस्मिक निधन होने पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। उनका अन्तिम संस्कार पूर्णानंद घाट पर किया गया। उनके इकलौते पुत्र अक्षय चौहान ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। रैनापुर (रानीपोखरी) निवासी यशपाल चौहान मसूरी क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व.राजेन्द्र शाह के छोटे भाई थे। स्व. चौहान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला के अध्यक्ष,सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ सदस्य के निधन से संगठन की अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी पूर्ति होना असंभव है। उन्हांेने कहा कि चौहान द्वारा संगठन हित में किये गये कार्यों को हमेशा याद किया जायेगा। वे संगठन प्रेमी व व्यक्तित्व के धनी थे। वे संगठन की प्रगति हेतु संगठन को अमूल्य सुझाव देते रहते थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। संगठन इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खडा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि शोक संतृप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालों में विरेंद्र सिंह कृषाली, शूरवीर सिंह चौहान, जबर सिंह पंवार,भगवती प्रसाद उनियाल,गुरू प्रसाद बिजल्वाण,हृदय राम सेमवाल,गोपाल दत्त खण्डूडी, सोहन लाल असवाल,सौकार सिंह असवाल,राजेन्द्र सिंह भण्डारी,कृष्ण कुमार वर्मा,सूरत सिंह रावत,धर्म सिंह रावत,राजपाल सिंह रावत, रघुवीर सिंह कृषाली, जगवीर सिंधवाल आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments