Latest news
मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा में 300 करोड़ का कारोबार, प्रतिदिन 24 हजार श्रद्धालु दर्शन...

केदारनाथ यात्रा में 300 करोड़ का कारोबार, प्रतिदिन 24 हजार श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे

देहरादून। केदारनाथ यात्रा में घोड़ा खच्चरों के संचालन से 67 करोड़ व हेलिकॉप्टर सेवाओं से 60 करोड़ की कमाई हुई। होटल, रेस्टोरेंट से 150 करोड़ का कारोबार हुआ। प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ चारधाम यात्रा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 32 लाख पार हो चुका है। वहीं, 48 दिन की केदारनाथ यात्रा में घोड़े-खच्चर, हेली सेवा, डंडी- कंडी सहित होटल, रेस्तरां व्यापारियों ने 300 करोड़ कारोबार किया है।
इस बार दो मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले गए। 18 जून को बाबा केदार के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 11.40 लाख पार हो चुकी है। पिछले एक महीने का औसत निकला जाए तो प्रतिदिन 24 हजार श्रद्धालु केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
केदारनाथ धाम यात्रा देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक है। 20 किलोमीटर का कठिन पैदल मार्ग पार करने के बाद हिमालय पर्वत की गोद में बसे 11 वें ज्योतिलिंग के दर्शन हो पाते हैं। इस कठिन पैदल धार्मिक यात्रा में घोड़ा -खच्चरों का बेहद अहम योगदान होता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि 18 जून तक 227614 श्रद्धालु घोड़े खच्चरों केदारनाथ धाम पहुंचे। इससे लगभग 67 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। केदारनाथ हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया, इस वर्ष आठ कंपनियां नौ हेलिपैड से हेली सेवा का संचालन कर रही हैं। 18 जून तक 49247 श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। हेलिकॉप्टर किराये के रूप में 60 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है।
केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर बुजुर्ग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डंडी-कंडी का संचालन किया जाता है। इस वर्ष की यात्रा के लिए 7000 से अधिक डंडी-कंडी संचालक पंजीकृत हैं। 18 जून तक डंडी- कंडी से दो करोड़ 2 लाख, 71 हजार 300 रुपए की आय प्राप्त हुई है। इसमें गंदगी फैलने एवं अन्य नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न प्रतिष्ठानों का 417000 रुपये का चालान कर जुर्माना वसूला गया।
सहायक परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि केदारनाथ धाम यात्रा के लिए सोन प्रयाग से गौरीकुंड तक टैक्सी शटल सेवा के लिए 225 गाड़ियां पंजीकृत हैं। प्रति यात्री आने व जाने का किराया 100 रुपये है। 11 लाख 40 हजार श्रद्धालु शटल सेवा से गौरीकुंड पहुंचे। इस साल नई पहल करते हुए 25 गाड़ियां महिला एवं बुजुर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं। प्रति गाड़ी में औसतन 10 सवारी यात्रा कर सकती हैं।
गौरीकुंड व्यापार संघ अध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी ने कहा, केदारनाथ धाम यात्रा का स्वरूप हर वर्ष बढ़ता जा रहा है। इस वर्ष भी ऐतिहासिक रूप से यात्रा चल रही है। अकेले गौरीकुंड में करीब 350 होटल प्रतिष्ठान हैं, जबकि पूरे यात्रा मार्ग में 2000 से अधिक होटल एवं रेस्तरां और टेंट की व्यवस्था है। केदारनाथ धाम यात्रा पर आने वाले एक यात्री का रहने एवं खाने का औसत खर्चा 1500 से 2000 रुपए न्यूनतम होता है। अब तक यात्रा पर पहुंचे 11.40 लाख श्रद्धालुओं के हिसाब से औसत निकाला जाए तो 150 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments