Latest news
भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान पुलिस पर किया हमला, अब घर पर चलेगा बुलडोजर, नगरनिगम ने थमाया नोटिस वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के चुनाव में प्रेम सिंह चौहान प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 38 वरिष्ठ महिलाओं को किया सम्मानित झण्डे जी के आरोहण के साथ देहरादून का प्रसिद्ध झंडा मेला शुरु देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र

[t4b-ticker]

Monday, March 9, 2026
Homeउत्तराखण्डहरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा प्रारंभ हो चुकी है और इसे सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसी को कड़े पुख्ता इंतजाम किए जाने के निर्देश जारी कर रखे हैं। इसी के मद्देनजर हरिद्वार हरकी पैड़ी समेत गंगा घाटों पर पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात करने के साथ ही सुरक्षा एजेंसी को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल का कहना है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इससे पूर्व आईटीबीपी के जवानों ने गंगा घाटों सहित बाजारों में निकाला फ्लैग मार्च।
देवों की भूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा प्रारंभ हुई लगभग एक सप्ताह का समय गुजर गया है। चार धाम यात्रा पर बड़ी संख्या में दूर दराज अन्य प्रदेशों से श्रद्धालु यात्रा के लिए उत्तराखंड के धामों पर पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चार धाम यात्रा को लेकर सभी तमाम तैयारियां समय रहते पूरी कर ली गई थी और चारधाम यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को हर स्थिति पर अपनी कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश जारी कर रखे हैं। चार धाम यात्रा में पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा है। चार धाम यात्रा में किसी भी तरह की लापरवाही ना हो इसको लेकर भी पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग कर संज्ञान ले रहे हैं। हरिद्वार में हरकी पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया गया है इतना ही नहीं सुरक्षा एजेंसी को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी पुलिस प्रशासन ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments