Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डहिंदुस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहा है अन्याय : साध्वी प्राची

हिंदुस्तान में हिंदुओं के साथ हो रहा है अन्याय : साध्वी प्राची

देहरादून: हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने हैदराबाद के विधायक टी राजा की गिरफ्तारी को गलत बताते हुए इसे हिंदुओं के साथ अन्याय बताया है।

इसके इलावा उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गिरफ्तारी की मांग की है।

युवा जागृति विचार मंच के आमरण अनशन पर तीसरे दिन समर्थन देने हरिद्वार पहुंची साध्वी प्राची ने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदुओं के साथ अन्याय हो रहा है।

साध्वी प्राची कहा कि मुझे आश्चर्य हो रहा है कि जो सर से तन जुदा करने के नारे लगा रहे हैं उन्हें छुड़वाया जा रहा है।

उन्होंने एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा कि ओवैसी जो रोज आग उगलते हैं उनकी गिरफ्तारी कब होगी। ये लोगो इनके समर्थन में उतरते हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments