Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी करें खिलाड़ीः रेखा आर्या

अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी करें खिलाड़ीः रेखा आर्या

देहरादून। रविवार को अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने क्रॉस कंट्री दौड़ और हॉकी व फुटबाल के मैत्री मैच के विजेताओं को सम्मानित किया। यह आयोजन खेल विभाग द्वारा पेवेलियन ग्राउंड में किया गया था।
समापन अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38 वे राष्ट्रीय  खेलों ने हमारे प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर तो अपना नाम रोशन कर दिया है, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर छाने की तैयारी में जुटना होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2036 के ओलंपिक के लिए हमने कम से कम 40 एथलीट तैयार करने की प्लानिंग की है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हाल ही में हमारा खेल लिगेसी प्लान तैयार हुआ है और इसे अमली जामा पहनाया जा रहा है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही नौकरी दी जाएगी, इसकी प्रक्रिया चल रही है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा खिलाड़ियों को निखारने और उनका भविष्य उज्जवल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, संयुक्त खेल निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक शक्ति सिंह, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अनवर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments