Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डआयुष्मानः एसएचए स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश

आयुष्मानः एसएचए स्तर की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण के निर्देश

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के सभागार में आयोजित बैठक में प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों व आयुष्मान सूचीबद्ध अस्पतालों के प्रतिनिधियों की बैठक में पोर्टल पर चिकित्सकीय दरों में विसंगति, निरस्त व एरोनियस चिकित्सा दावे, लंबित देयकों के भुगतान व अन्य मसलों पर चर्चा गई। प्राधिकरण स्तर की समस्याओं के निस्तारण को मौके पर ही निर्देशित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविन्द सिंह ह्यांकी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने प्राधिकरण स्तर की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित करने के लिए सभी अनुभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लाभार्थी हितों को प्राथमिकता में रखते हुए अस्पतालों से आपसी समन्वय बनाने व सहयोग की भावना से कार्य करने व आयुष्मान व एसजीएचएस लाभार्थियों को बेड की उपलब्धता पर बगैर किसी रूकावट के दाखिला देने को कहा। इस पर अस्पतालों ने सहमति जताई।
प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री ह्यांकी ने कहा कि प्राधिकरण स्तर पर जो भी दिक्कते हैं उन्हें त्वरित कार्रवाई करते हुए निस्तारित किया जाएगा। जो दिक्कतें एनएचए स्तर की हैं उसके लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने सभी अस्पतालों से अपनी कार्य प्रणाली को और व्यवस्थित व समयबद्ध करने को कहा। कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर हो व्यवधान पूरी प्रक्रिया में आ जाता है। सभी अपडेट रहें। कहा कि आयुष्मान में यथा समय भुगतान हो रहा है, राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत भुगतान में कुछ विलंब हो सकता है तो इसमें सभी से सहयोग की अपेक्षा की जाती हैं। आईटी से संबंधित दिक्कतों को दुरस्त किया जा रहा है। फ्राड मामलों में रिव्यू की कोई व्यवस्था नहीं है। एरोनियस वाले दावों को निस्तारित किया जाएगा। एसएचए से चिकित्सा दावों के भुगतान कराने को लेकर कुछ गलत तत्वों द्वारा भ्रम की स्थितियां बनाने की शिकायतों पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी ने कहा कि आयुष्मान योजना जन-कल्याण से जुड़ी है, अस्पतालों से एसजीएचएस लाभार्थियों को बेड कम करने या बेड न देने की शिकायतें आ रही हैं ऐसा उचित नहीं हैं। जानबूझ कर यदि लाभार्थी को परेशान करने की शिकायतें आती हैं तो ऐसे संस्थानों पर प्राधिकरण कार्रवाई करेगा। कहा कि योजना की बेहतरी के लिए तनमयता के साथ कार्य करें और एसएचए से चिकित्सा दावों के भुगतान कराने अन्य किसी जानकारी को लेकर कोई भ्रमित करने का प्रयास करता है तो उससे सतर्क रहें। सभी प्रतिनिधियों ने लाभार्थी हित में पूर्ण सहयोग की बात पर सहमति जताई। बैठक में महंत इंद्रेश, स्वामीराम हिमालयन हॉस्पिटल, कनिष्क, ग्राफिक एरा आदि अस्पतालों के प्रतिनिधि व प्राधिकरण के निदेशक वित्त अभिषेक आनन्द, निदेशक प्रशासन डा डीपी जोशी, अपर निदेशक निखिल त्यागी, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments