Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ की चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी

केदारनाथ की चोटियों पर हुई सीजन की पहली बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमा भी नहीं, उधर बर्फबारी की शुरुआत हो गई है। केदारनाथ धाम की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बारिश के कारण चारधाम की यात्रा बंद पड़ी हुई है, जिससे धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है। यात्रियों को सोनप्रयाग से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है।
केदारनाथ हाईवे तीसरे दिन भी बांसवाड़ा में बंद है। केदारनाथ धाम की यात्रा पर मानसून सीजन का बुरा असर पडा है। जुलाई-अगस्त के महीनों में यात्रा पूरी तरह से चरमरा गयी थी। अभी सितंबर के शुरुआत में भी इसी तरह के हालात बने हुए है।
केदारनाथ धाम की चोटियों पर बर्फ गिर रही है। धाम में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश व बर्फबारी से धाम में ठंड भी अधिक बढ़ गयी है। बिना भक्तों के बाबा केदार का परिसर सुनसान पड़ा हुआ है। इस मानसून में स्थानीय लोगों का कारोबार भी पूरी तरह से ठप हो गया है।
पहाड़ों में बारिश से हालात कठिन बने हुए हैं। पैदल रास्ते और मोटरमार्ग जगह-जगह ध्वस्त हैं। ग्रामीण जनता के सामने कई प्रकार की चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। केदारनाथ यात्रा की लाइफ लाइन सोनप्रयाग-गौरीकुण्ड राजमार्ग के मुन कटिया में बंद पडा हुआ है। हालांकि खोलने के प्रयास जारी हैं। इस बीच दो बेज़ुबान रास्ता बंद होने से खायी में उतर गये और नीचे से उफान में आयी मन्दाकिनी नदी के कारण दो दिनों तक बारिश में यहीं भीगते रहे। सोनप्रयाग-गौरीकुण्ड राजमार्ग मुनकटिया में तीन दिनों से बंद है और इसको खोलने का कार्य जारी है। इस बीच मुंकटिया स्लाइडिंग जोन के ठीक नीचे और मन्दाकिनी नदी किनारे दो दिनों से फंसे खच्चरों को एसडीआरएफ की जवानों ने सुरक्षित निकाला। ये खच्चर दो दिनों से फंसे हुए थे और बारिश में भीग रहे थे। आज मौसम खुलने पर इन खच्चरों को जवानों ने जान जोखिम में डालते हुए खायी से निकाला।
एक राहत भरी खबर ये है कि बांसवाड़ा में तीन दिनों से बंद केदारघाटी की लाइफ लाइन केदारनाथ हाईवे आवाजाही के लिए खुल गया है। यहां पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गयी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ हाईवे बांसवाड़ा में बार-बार बाधित हो रहा है, जिससे यहां पर एनएच विभाग की मशीने हर समय तैनात की गयी हैं। इसके साथ ही सोनप्रयाग-गौरीकुण्ड राजमार्ग भी मुनकटिया में पहाड़ी से मलबा आने के कारण बंद पड़ा है। इसे भी खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments