Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डआयुष्मान को लेकर लाभार्थियों को किया जागरूक

आयुष्मान को लेकर लाभार्थियों को किया जागरूक

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से देहरादून जनपद के विभिन्न सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में आयुष्मान जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीज, उनके तीमारदार व ओपीडी में आए लोगों को आयुष्मान व एबीडीएम की विभिन्न जानकारियों से रूबरू कराया गया। साथ ही उन्होंने आयुष्मान योजना की जानकारियों से युक्त पंपलेट व अन्य प्रचार सामाग्री वितरित की गई।
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी व मुख्य कार्यकारी अधिकारी रीना जोशी प्।ै के निर्देशों के अनुपालन में आयुष्मान योजना व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की महत्वपूर्ण जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक आईईसी नवीन शुक्ला, नवीन चमोली व एबीडीएम के प्रणव शर्मा द्वारा राजधानी के विभिन्न सरकारी व निजी चिकित्सा संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया। अस्पतालों के आयुष्मान काउंटरों पर भी प्रचार सामाग्री भी वितरण हेतु रखी गई है।
कार्यक्रम में आयुष्मान के प्रचार के साथ ही विशेषतौर पर 70 वर्ष या उससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए संचालित वय वंदना कार्ड के बारे में विस्तार से समझाया गया। जिन लोगों को आयुष्मान कार्ड नहीं बने उनसे कार्ड बनाने की अपील की गई। ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें योजना का लाभ मिल सके। साथ ही सड़क हादसे में घायल हुई पीड़ितों को डेढ लाख या एक सप्ताह तक जो भी पहले हो के तत्काल उपचार के बारे में जानकारियां दी गई।
एबीडीएम के तहत आभा आईडी के महत्व, स्वास्थ्य रिकार्ड का डिजिटलाइजेशन व स्कैन एंड शेयर की व्यवस्था के लाभ व किसी जानकारी, सुझाव शिकायत के निस्तारण के लिए जारी टोल फ्री नंबर के बारे में भी बताया गया। इस मौके पर अस्पतालों में आयुष्मान योजना को लेकर मरीजों को भ्रमित करने वाले तत्वों से सावधान रहने की अपील करती व योजना की गुणवत्ता व सार्वभौमिकता युक्त प्रचार सामाग्री भी कार्यक्रम वितरित की गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments