Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशी में आग लगने से 14 पशु जलकर मरे

उत्तरकाशी में आग लगने से 14 पशु जलकर मरे

उत्तरकाशी। जनपद में लगातार आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार सुबह पांच बजे जिला मुख्यालय पर गोफियारा के निकट जल संस्थान विभाग में जलकल स्टोर में प्लास्टिक पाइप में आग लगने से वहां पर रखा सामान राख हो गया। वहीं मोरी ब्लॉक के गुराडी गांव में आग लगने से दो भवन जल कर राख हो गए। इसके साथ ही 14 पशुओं की जलकर मौत हो गई। आग से गांव में अफरा तफरी मची। सूचना मिलते ही मौके के लिए पुलिस, फायर सर्विस टीम और एसडीआरएफ पहुंची, जहां उन्होंने आग पर काबू पाया।
मोरी ब्लॉक के गुराडी गांव में आग लगने से 14 पशु जलकर मरेरू आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकरी के अनुसार मोरी ब्लॉक के गुराड़ी गांव में सुबह पांच बजे अचानक एक आवासीय भवन में आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते और मौके पर नियंत्रण पाते, इससे पूर्व आग विकराल हो गई और दो मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान ग्रामीण किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गए। आग लगने की घटना में 14 मवेशी जलकर मर गए।
इस घटना में रामचन्द्र की दो गाय, एक बैल और भरत मणि पुत्र केदार दत्त की पांच बकरियां, एक गाय, ममलेश की दो भेड़, एक गाय, दो बकरी जलकर मर गईं। इसके साथ ही आग के कारण घरों में रखा खाद्यान्न, कपड़े, नकदी, सोना चांदी सहित अन्य जरूरी सामान पूरी तरह जलकर राख हुए हैं। सूचना के बाद राजस्व टीम के साथ ही पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई।
पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांगः ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की। वहीं आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि मोरी ब्लॉक के गुराड़ी गांव में सुबह आग लगने की सूचना मिली। मौके पर राजस्व, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भेजी गई। मौके पर कितना नुकसान हुआ है, टीम के वापस आने के बाद भी पता चल पायेगा।
वहीं दूसरी ओर जिला मुख्यालय भटवाड़ी रोड पर गोफियारा के निकट जल संस्थान विभाग के जलकल स्टोर में प्लास्टिक पाइपों में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग के कारण वहां रखे प्लास्टिक पाइप जलकर नष्ट हो गए। फायर सर्विस की टीम यदि समय पर नहीं पहुंचती, तो आग और विकराल हो जाती, जिससे आसपास के लोगों को भी खतरा पैदा होता। बता दें कि इससे पहले 29 दिसंबर को मोरी ब्लॉक के सट्टा गांव में आग लगने से दो आवासीय भवन जलकर राख हो गए थे। घटना में ग्रामीणों का पूरा सामान जलकर राख हो गया था। साथ ही इस घटना में एक व्यक्ति की आग में झुलसने से मृत्यु भी हुई थी। उस दौरान भी गांव में अफरातफरी का महौल बना था। किसी तरह अन्य ग्रामीणों ने भागकर अपनी जान बचाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments