Latest news
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को ‘ईद-उल-फितर’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं उत्तर भारत का सबसे बड़ा मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस दून के लेखक गांव में, 7 देशों की भागीदारी राज्य मंत्रिपरिषद का विस्तार, राज्यपाल ने पांच नए मंत्रियों को दिलाई शपथ राज्य मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प नितिका कौशल को “वुमेन इन हेल्थकेयर” सम्मान से नवाजा गया यूजेवीएन ने बाँध सुरक्षा पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन भव्य श्रृंगार व पूजा-अर्चना के साथ माँ डाट काली मंदिर में नवरात्रि का शुभारंभ एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि

[t4b-ticker]

Friday, March 20, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तर भारत का सबसे बड़ा मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस दून के लेखक गांव में,...

उत्तर भारत का सबसे बड़ा मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस दून के लेखक गांव में, 7 देशों की भागीदारी

देहरादून। इंटीग्रेटेड मैरीटाइम एक्सचेंज द्वारा भारत के पहले लेखक गांव, थानो में “आरोहण इंटरनेशनल मैरीटाइम कॉन्फ्रेंस 2026” का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं लेखक गांव के संरक्षक डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया। उत्तर भारत के सबसे बड़े समुद्री सम्मेलन के रूप में पहचाने जा रहे इस दो दिवसीय आयोजन में 7 देशों से 200 से अधिक प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में वैश्विक शिपिंग कंपनियों के शीर्ष अधिकारी, उद्योग विशेषज्ञ और सरकारी नीति-निर्माता एक मंच पर एकत्र हुए हैं, जिससे देहरादून अंतरराष्ट्रीय समुद्री संवाद का प्रमुख केंद्र बन गया है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के उप सचिव राजेश असाटी ने अपने विचार साझा किए।
दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में शिपिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मिडिल ईस्ट संकट और वैश्विक व्यापार पर उसका प्रभाव, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सीफेरर्स का मानसिक स्वास्थ्य तथा उत्तराखंड में शिपिंग इकोसिस्टम के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की जा रही है। सम्मेलन में देहरादून और उत्तराखंड में शिपिंग कंपनियों की स्थापना तथा निवेश की संभावनाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नए रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर उत्पन्न होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के तहत मिडिल ईस्ट ब्रांच द्वारा एक विशेष अंतरराष्ट्रीय शिपिंग वर्कशॉप आयोजित की जा रही है, वहीं आज शाम “देवभूमि समुद्र रत्न सम्मान” समारोह का आयोजन होगा, जिसमें वैश्विक समुद्री क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पेशेवरों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मेलन 20 और 21 मार्च तक जारी रहेगा और समुद्री क्षेत्र में नए सहयोग, नवाचार और निवेश के रास्ते खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments