Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डएक शिक्षक के पर बच्ची से गंदी करकत करने का लगा आरोप,...

एक शिक्षक के पर बच्ची से गंदी करकत करने का लगा आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच

अल्मोड़ा। जिले में टीचर एक टीचर ने नाबालिग बच्ची से अश्लील हरकत कर दी। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने  आरोपी शिक्षक को स्कूल के हाटकर कार्यालय में अटैच कर दिया है। जिसके बाद आरोपी शिक्षण कार्यालय से छुट्टी लेकर नदारद बताया जा रहा है।
स्याल्दे विकासखंड के देघाट थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 11 साल की नाबालिग छात्रा ने एक टीचर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। हालांकि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
वीड़ित बच्ची के पिता का कहना है कि इस तरह के आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि आरोपी को कानून की ओर से सख्त सजा दी जाएगी। वहीं देघाट थानाध्यक्ष एसआई दिनेश नाथ ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। धारा 164 के तहत बयान ले लिए गए हैं। जांच अपने अंतिम चरण में है। जांच एसआई हेमा कार्की को सौंपी गई है। जल्द ही मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक को विद्यालय से हटा कार्यालय में अटैच किया गया है, लेकिन वह छुट्टी लेकर कार्यालय से गायब है। उप-शिक्षा अधिकारी प्रज्ञानंद पलिहा ने बताया कि मामले में विभाग की ओर से समिति गठित कर जांच की जा रही है। इस दौरान बच्ची से मिलकर बयान लिए जा चुके हैं। 19 मई को आरोपी शिक्षक नाथू सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस भेज एक सप्ताह का समय दिया गया है। 7 दिनों तक यदि कोई जवाब नहीं आया तो मामले की रिपोर्ट तैयार कर मुख्य शिक्षा अधिकारी को भेज दी जाएगी। जिसके बाद सीईओ स्तर से कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments