Latest news
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम ऋषिकेश में महिला आयोग का पांच दिवसीय महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर शुरु सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी... मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों संग मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यमः राज्यपाल

[t4b-ticker]

Friday, August 7, 2026
Homeउत्तराखण्डऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून में हाई अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देहरादून में हाई अलर्ट

देहरादून। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेवा ने देर रात्रि पाकिस्तान में कार्यवाई के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।  तड़के से ही जिले के नगर और देहात क्षेत्र में संदिग्धों की  तलाश के लिए वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा।
पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अर्धसैनिक बलों के साथ बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्धों व्यक्तियों को थाने लाकर लगातार पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर है।
पहलगाम आतंकी हमले के 15वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए भारत ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैय्यबा, हिजबुल, मसूद अजहर और हाफिज सईद के ठिकानों को निशाना बनाया गया। स्ट्राइक से पहले सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमले को तैयार, जीतने को बेकरार। थोड़ी देर बाद ही पाकिस्तान पर स्ट्राइक की खबर आ गई। फिर सेना ने लिखा कि न्याय हुआ, जय हिंद।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments