Latest news
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम ऋषिकेश में महिला आयोग का पांच दिवसीय महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर शुरु सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी... मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों संग मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यमः राज्यपाल

[t4b-ticker]

Friday, August 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी, जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

डीएम लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम प्रभावी, जनमन की समस्या का टाइम बाउंड समाधान

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी कार्यशैली के चलते जहां जनमानस की शिकायतों का तुरंत समाधान हो रहा है वही विकास योजनाएं भी धरातल पर मूर्तरूप ले रही हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा जनमानस की शिकायत के निस्तारण के लिए एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए लेटर मॉनिटरिंग सिस्टम से मॉनिटरिंग की जा रही है। जिससे जनमानस की शिकायतों का टाइम बाउंड निस्तारण में सहायता प्राप्त हो रही है तथा विभागीय अधिकारियों की जनमन के प्रति भी जवाबदेही बढ़ गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल की सशक्त प्रशासन, त्वरित प्रभावी कार्यशैली के चलते जहां जनमानस की शिकायतों का तुरंत समाधान हो रहा है वही विकास योजनाएं भी धरातल पर मूर्तरूप ले रही हैं। जनता दर्शन कार्यक्रम में 28 अप्रैल को अपनी शिकायत लेकर आए शिकायतकर्ता देवेन्द्र कुमार ठुकराल, निवासी खुड़बुड़ा मौहल्ला, देहरादून सीवरेज लाइन संबंधी शिकायत का एक मई को जलसंस्थान ने निस्तारण कर दिया है। शिकायतकर्ता ने जनता दर्शन में सीवर लाईन चोक एवं सीवर मेनहोल चौम्बर कवर सड़क तल से नीचे होने के सम्बन्ध में शिकायत की गयी थी। क्षेत्रीय सहायक अभियन्ता ने शिकायत पर की गई कार्रवाई के संबंध में दी आख्या में अवगत कराया कि, एक मई को चोक सीवर लाईन को खोलने के साथ-साथ सड़क तल से नीचे दबे मेनहोल चौम्बर कवर को रेजिंग कर दिया गया है। वर्तमान में उक्त स्थल पर विभागीय सीवर लाईन सुचारू रूप से कार्य कर रही है, जिसकी पुष्टि शिकायतकर्ता द्वारा दे मई को दूरभाष के माध्यम से कर दी गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments